– इंडिया नज़र ब्यूरो रुरुद्रपुर – भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला में आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती और मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बूथ स्तर पर बीएलए-1 और बीएलए-2 की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। साथ ही, ऐसे नामों को हटाने पर भी ध्यान दिया जाए जो अब क्षेत्र में निवास नहीं करते या जिनका निधन हो चुका है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक बन सके।
कार्यशाला के दौरान 21 मार्च को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति भी साझा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा समेत कई नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया।