– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तराखंड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी और पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेंद्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक किच्छा प्रकाश सिंह दानू और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी राजेश पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने 8 मार्च 2026 को किच्छा कोतवाली क्षेत्र में डीडी चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध हुंडई एक्सटेर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 25 डिब्बों में कुल 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मोहम्मद शाहबाज (21 वर्ष) पुत्र लईक अहमद निवासी वार्ड नंबर 19, रजा मस्जिद के पास सिरोली कला, थाना पुलभट्टा, जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 89/26 के तहत NDPS Act की धारा 8/22/60 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशीली दवा अपने बड़े भाई रईस अहमद से लेकर आया था और उसके भाई द्वारा यह ट्रामाडोल बरेली से लाई गई थी। पुलिस अब इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 डिब्बों में 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक काले रंग की Hyundai Exter कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK06BM 9002), एक *वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 51,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।