– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तिलक राज बेहड़ 4 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन कर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से भेंट करेंगे। इस अवसर पर वे सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देंगे।
विधायक के निजी सचिव कुलदीप सिंह लक्की ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक विधायक बेहड़ अपने रुद्रपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से मिलेंगे। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किच्छा स्थित विधायक कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां क्षेत्रवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलकर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि होली का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की एकता, सद्भाव और विकास की भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी सामूहिक शक्ति से क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
होली पर विधायक तिलक राज बेहड़ का विशेष संदेश देते हुए कहा कि “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पावन अवसर है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में चाहे कितनी भी चुनौतियाँ क्यों न आएं, प्रेम, विश्वास और एकता के रंग हमेशा गहरे होने चाहिए। आइए, हम सब मिलकर मनमुटाव भुलाएं, एक-दूसरे को गले लगाएं और किच्छा को विकास, सौहार्द और खुशहाली के रंगों से सराबोर करें। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
विधायक बेहड़ ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने तथा प्रेम और सद्भाव के इस पावन पर्व को मिलजुल कर मनाने का आग्रह किया है।