रुद्रपुर – बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को रुद्रपुर स्थित विकास भवन परिसर से बाल विवाह मुक्त जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ को विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा एवं मुख्य विकास अधिकारी देवेश शासनी ने संयुक्त रूप से रवाना किया।
यह जनजागरूकता अभियान इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) द्वारा एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जो जनपद ऊधम सिंह नगर में 2 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक चलेगा।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने जनपद के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 35 सुपरवाइजर एवं 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह मुक्त ऊधम सिंह नगर बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है, जिसे जड़ से समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह के उन्मूलन से ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की मजबूत नींव रखी जा सकती है। जागरूकता रथ के माध्यम से विशेष रूप से पिछड़े और संवेदनशील क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाकर इस कुप्रथा को समाप्त करने में मदद मिलेगी। विधायक ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य विकास अधिकारी देवेश शासनी ने कहा कि बाल विवाह एक अत्यंत संवेदनशील विषय है, जिस पर जिला प्रोबेशन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर बाल विवाह से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं और इन संवेदनशील क्षेत्रों में आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों का सहयोग बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में डॉ. अमित श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यह बाल विवाह मुक्ति रथ जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय, सरकारी अस्पतालों, तहसीलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर जनजागरूकता फैलाएगा और लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी ने बाल विकास टीम से अभियान में सक्रिय सहयोग का संदेश दिया, वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने प्रत्येक स्तर पर सहयोग कर जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी, बीना भंडारी, रेनू यादव, परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी, संगीता, बिंद्रा तिवारी, शर्मिला, अजय, रविंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।