– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – रुद्रपुर के युवाओं का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। विधायक शिव अरोरा ने नए साल पर रुद्रपुरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की है कि मोदी मैदान में आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिसके पहले चरण का टेंडर जनवरी माह में जारी कर दिया जाएगा।
विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान रुद्रपुर के युवाओं के लिए एक समर्पित खेल मैदान का संकल्प लिया था। इसी क्रम में वर्ष 2023 में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मोदी मैदान में इनडोर एवं आउटडोर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया। इसके बाद से ही रुद्रपुर के युवाओं में अपने खेल स्टेडियम को लेकर उम्मीदें मजबूत हुईं।
बुधवार को विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ बैठक कर मोदी मैदान के निर्माण कार्य की शुरुआत और फाइनल डिजाइन को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने बताया कि वर्ष 2024 के मई माह में तत्कालीन जिलाधिकारी उदयराज सिंह द्वारा 20 एकड़ भूमि जिला विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित की जा चुकी है। इसके बाद लगातार देहरादून से लेकर स्थानीय स्तर तक वे इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और स्टेडियम निर्माण का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन द्वारा उन्हें अवगत कराया गया है कि जनवरी माह में पहले चरण के निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
पहले चरण में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से चारों ओर बाउंड्री वॉल, प्रवेश द्वार, साइकिल ट्रैक, ओपन एम्फीथिएटर, छोटे बच्चों के लिए खेल गतिविधि ब्लॉक, मैदान का सौंदर्यीकरण तथा बाउंड्री के चारों ओर लगभग 500 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।
दूसरे चरण में दर्शक दीर्घा के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए जोनवाइज ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरने जा रही योजना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासोन्मुखी सोच के कारण रुद्रपुर में एक के बाद एक बड़ी योजनाएं साकार हो रही हैं। उन्होंने रुद्रपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयकिशन ने बताया कि पहले चरण की डिजाइन और डीपीआर तैयार है और जनवरी में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्टेडियम में खेल गतिविधियों के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और इसकी देखरेख जिला विकास प्राधिकरण स्वयं करेगा।
इस अवसर पर जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता नरेंद्र नवानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।