नई दिल्ली / रुद्रपुर। उत्तराखंड आयुष परिषद के अध्यक्ष एवं चंदौला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. किशोर चंदौला को आयुष, चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा डॉक्टरेट इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड बिजनेस मैनेजमेंट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान भारत गौरव रत्नश्री सम्मान अवार्ड काउंसिल की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सेमिनार एवं सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में देश-विदेश से आई अनेक विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति रही। सम्मान समारोह के दौरान डॉ. किशोर चंदौला को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। उनके उत्कृष्ट सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक कार्यों को देखते हुए उन्हें वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन की राष्ट्रीय स्तर की सदस्यता भी प्रदान की गई। इस उपलब्धि ने उत्तराखण्ड के साथ-साथ पूरे आयुष जगत में उनके कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

कई प्रतिष्ठित हस्तियों की रही मौजूदगी
इस भव्य आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, मिस वर्ल्ड टूरिज्म इशिता नतेजा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव सहित विभिन्न देशों के राजनयिक, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार और शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, कला, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. किशोर चंदौला ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी आयुष, चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
नई दिल्ली में सम्मानित होने पर रुद्रपुर एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने डॉ. किशोर चंदौला को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।