
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – चार साहबजादों के शहीदी दिवस एवं वीर बाल दिवस के अवसर पर रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा पंजाबी सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं के साथ संपन्न हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे से पूर्व गुरुद्वारा साहब के ग्रंथी द्वारा शब्द पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों, अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म, न्याय और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
भंडारे से पूर्व गुरुद्वारा साहब के ग्रंथी द्वारा शब्द पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों, अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म, न्याय और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1704 में मुगलों के खिलाफ संघर्ष के दौरान अजीत सिंह और जुझार सिंह चमकौर के युद्ध में शहीद हुए, जबकि छोटे साहबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम स्वीकार न करने पर सरहिंद के नवाब द्वारा दीवार में जीवित चुनवा दिया गया। सिख इतिहास में यह बलिदान साहस, विश्वास और धर्म रक्षा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है।
चुघ ने कहा कि चारों साहबजादों ने बचपन से ही सिख धर्म की शिक्षाओं और साहस के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र और धर्म के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन वीर बलिदानों से प्रेरणा लें।
वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि वीर बाल दिवस के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देशभर में चार साहबजादों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों और धर्मों का सम्मान करती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश एवं राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।
कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार, पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर चार साहबजादों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।






















