रूद्रपुर – चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल तथा वसुंधरा नर्सिंग होम एंड पैरामेडिकल कॉलेज का बहुप्रतीक्षित वार्षिकोत्सव 4 दिसंबर को कॉलेज परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और कॉलेज परिसर उत्सव माहौल में बदल चुका है।
कॉलेज के एमडी डॉ. के.सी. चंदोला ने बताया कि ”वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शाम 6 बजे होगा। इस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत और नृत्य कार्यक्रमों का शानदार समायोजन देखने को मिलेगा। कुमांऊनी लोकगायिका श्वेता मेहरा, कलाकार साक्षी कला सहित कई नामचीन कलाकार मंच पर अपनी विशेष प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।”

डॉ. चंदोला ने बताया कि कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ स्टेज पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा, बल्कि स्थानीय जनता और कला प्रेमियों के लिए भी आनंददायक और यादगार शाम बनेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के कई गणमान्य लोग शिरकत करेंगे, जिनमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, महापौर विकास शर्मा सहित अन्य प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हैं।
अंत में डॉ. चंदोला ने बताया कि आयोजन और स्वागत की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पूरी कर ली गई हैं, ताकि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस बार का वार्षिकोत्सव कॉलेज के इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ने वाला होगा।