
– वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान
रुद्रपुर – संविधान दिवस के अवसर पर ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर सुश्री नीहारिका तोमर ने पुलिस कार्यालय तथा पुलिस लाइन में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पुलिस लाइन, रुद्रपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए। संविधान दिवस पर सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी के सहयोग से पुलिस लाइन रुद्रपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। जनपद के सभी कार्यालयों, थानों, चौकियों तथा अग्निशमन इकाईयों में भी संबंधित अधिकारियों, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा आयोजित ये सभी कार्यक्रम संविधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देते हैं।
























