
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आज भव्य ‘एकता पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। फुटबॉल मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में निकली, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, युवा और महिलाएँ हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।
पदयात्रा ट्रांजिट कैंप बाज़ार से होते हुए सरदार पटेल के जयघोष के साथ आगे बढ़ी और अंत में झील पर आकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति और एकता के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
पदयात्रा ट्रांजिट कैंप बाज़ार से होते हुए सरदार पटेल के जयघोष के साथ आगे बढ़ी और अंत में झील पर आकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति और एकता के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि “देश के प्रथम गृहमंत्री और भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले **सरदार वल्लभभाई पटेल** का योगदान अतुलनीय है। आजादी के बाद जिस मज़बूती से उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट किया, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उनकी राष्ट्र सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
उन्होंने बताया कि ”केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में इसी प्रकार एकता पदयात्राएँ निकाली जा रही हैं। रुद्रपुर में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की एकता का संदेश दिया।”
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भी पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में भाजपा द्वारा एकता पदयात्रा आयोजित की जा रही है। रुद्रपुर की पदयात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जो सरदार पटेल के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता के प्रति संकल्प का प्रतीक है।
इस दौरान भाजपा जिला जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला महामंत्री भारतभूषण चुघ, प्रति ग्रोवर राजकुमार साह, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, वेद ठुकराल, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, निमित्त शर्मा, शिव कुमार गंगवार, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, रोशन अरोरा, विजय तोमर, राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।























