– भाजपा शासन में आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा उत्तराखण्ड : पूर्व सांसद पासी
– इंडिया नज़र ब्यूरो |

उन्होंने कहा कि ”बाबा केदार की नगरी केदारनाथ का पुनर्निर्माण आधुनिक तकनीक और पारम्परिक स्वरूप का संतुलन बनाते हुए किया जा रहा है। वहीं बद्रीनाथ में चल रहे मास्टर प्लान के तहत सड़क, पार्किंग, आवास और तीर्थयात्रियों की सभी सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है। केदारनाथ–हेमकुंड रोपवे परियोजना यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और समयबचत करने वाली बनेगी। यह परियोजना विश्वस्तरीय पर्यटन ढांचा तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
पूर्व सांसद पासी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार को गति मिलेगी, बल्कि आपदा के समय राहत कार्य तेज होंगे और निवेश के नए अवसर भी खुलेंगे। उन्होंने बताया कि सोंग और जमरानी बांध परियोजनाएँ राज्य के जल संकट का स्थायी समाधान बनेंगी। जल जीवन मिशन के तहत हजारों पहाड़ी गांवों में नल से जल पहुँच चुका है, जिससे विशेषकर महिलाओं को राहत मिली है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
पासी ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक वर्ष में जितना खनन से राजस्व नहीं जुटा पाई, उससे अधिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी नीति और उत्कृष्ट प्रबंधन ने प्राप्त किया है। खनन विभाग की नई नीतियों ने बचत बढ़ाई है, लाखों लोगों को रोज़गार मिला है, उद्योगों को भी आर्थिक लाभ पहुंच रहा है, किसानों की आय और स्थानीय अर्थव्यवस्था में तेजी आई है। धामी सरकार के सतत सुधारों और जवाबदेही के कारण केंद्र सरकार ने फिर से राज्य को प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले जमरानी बांध परियोजना मजाक का विषय बन चुकी थी, लेकिन आज यह ऐतिहासिक परियोजना साकार हो रही है और इससे बड़ी आबादी को पेयजल समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। पासी ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है, परिवहन और हवाई सेवाओं में सुधार हुआ है, आयुष्मान कार्ड योजना से लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।
राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हर क्षेत्र में बेहतर और परिणामकारी कार्य कर रही है।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल; मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, कार्यालय मंत्री और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
रूद्रपुर – भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि ”केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कारण उत्तराखण्ड आज तेजी से आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड धार्मिक पर्यटन ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और रोजगार जैसे क्षेत्रों में भी नए आयाम स्थापित कर रहा है। पासी ने बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार की 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएँ राज्य में प्रगतिशील हैं, जो आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड के विकास की तस्वीर और बदल देंगी।