– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भव्य एकता पदयात्रा (Unity March) का आयोजन किया गया। शनिवार प्रातः 10:30 बजे आवास विकास स्थित पटेल जी की प्रतिमा स्थल से शुरू हुई इस पदयात्रा में सैकड़ो लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ पटेल जी की प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुई। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर पदयात्रा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पटेल को “आधुनिक भारत का निर्माता” बताते हुए कहा कि “यदि लोहपुरुष पटेल न होते तो आजाद भारत 500 से अधिक टुकड़ों में बंट गया होता। उनकी दूरदर्शिता और फौलादी इच्छाशक्ति ने भारत को एकसूत्र में पिरोया। उन्होंने 500 से अधिक रियासत को हिंदुस्तान में मिलाकर जो काम किया है उससे यह साबित हुआ कि सच मायने में भारत रत्न थे।”

गोल्डी गोराया (नगर मंडल अध्यक्ष)ने कहा कि यदि पटेल देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने होते तो आज पीओके भारत का हिस्सा होता।
मयंक तिवारी (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष) ने कहा कि धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने पटेल के अधूरे सपने को पूरा किया। पिंकी डिमरी (पंतनगर मंडल अध्यक्ष) ने महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति पटेल की सोच को याद किया। ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि पटेल जाति-पाति और छुआछूत के कट्टर विरोधी थे और दलित-पिछड़ों को मजबूत बनाना ही राष्ट्र की एकता की कुंजी थी।
नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने 530 रियासतों के विलय को पटेल की अदम्य राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। सभा का संचालन मनमोहन सक्सेना ने किया। एकता यात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए भारी जनसमर्थन प्राप्त किया।

एकता पदयात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर आवास विकास, सुनहरी मस्जिद होते हुए मुख्य मार्ग पर आई जहां भाजपा नेता संजीव खन्ना के प्रतिष्ठान पर फूल छिड़क कर एवं यात्रियों को जलपान कराया गया।
उससे आगे यात्रा गुरुद्वारा गेट पहुंची जहां सभासद संदीप अरोरा एवं केतन कालरा के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने फूल माला पहनाकर यात्रा का स्वागत सूक्ष्म जलपान से किया। उसके बाद यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पहुंची जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वागत भाजपा नेता कुलदीप बग्गा के संयोजन में हुआ।
यात्रा आगे बढ़ती हुई मुख्य बाजार पहुंची जहां देवभूमि व्यपार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत फूल मालाओं से करते हुए सभी लोगों को जलपान कराया गया।
उसकी पश्चात एफसीआई गोदाम के निकट बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता की अगुवाई में सभी यात्रियों को फल प्रदान किए गए और फूल मालाओं से स्वागत हुआ। उसके पश्चात यात्रा आगे बढ़ते हुए बंडिया नहर बाईपास पहुंची जहां नामित सभासद चंदन जायसवाल एवम अमरनाथ कश्यप की अगुवाई में यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत एवं पानी की बोतल प्रदान की गई।
यात्रा का समापन किच्छा चीनी मिल प्रांगण में हुआ, जहां राइस मिल एसोसिएशन की अध्यक्ष चिंपू यादव के नेतृत्व में सभी यात्रियों को भोजन हेतु लंच पैकेट वितरित किए गए।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह एकता पदयात्रा किच्छा में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति का असाधारण प्रदर्शन रही। हजारों लोगों की सक्रिय भागीदारी ने साबित किया कि आज भी लौहपुरुष की विचारधारा जनता के हृदय में जीवंत है।
यात्रा में प्रमुख रूप से राजेश तिवारी, जिलामंत्री प्रमोद मित्तल, आशीश ढ़ाढ़ा, टीकम कोरंगा, प्रधान संघ अध्यक्ष विरेंद्र यादव, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, नितिन फुटेला, इफ्तिखार मियां, नारायणपुर सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, यामीन अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।