– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के एमडी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. के.सी. चंदोला ने योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात उत्तराखंड को ‘आयुष प्रदेश’ के रूप में विकसित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बैठक के दौरान दोनों के बीच आयुष प्रणाली को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। खास तौर पर निम्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार किया गया। उत्तराखंड में आयुष, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा के विस्तार की संभावनाएँ, संस्थागत ढांचे को मजबूत करने की रणनीति, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और रिसर्च सुविधाओं का विकास, पर्वतीय क्षेत्रों में आयुष केंद्रों की स्थापना की संभावनाएँ है।

डॉ. चंदोला और बाबा रामदेव ने माना कि उत्तराखंड की, प्राकृतिक जलवायु, समृद्ध वनस्पति, औषधीय जड़ी-बूटियाँ राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘आयुष हब’ के रूप में उभरने का अनोखा मौका प्रदान करती हैं। इस दिशा में सरकारी और निजी प्रयासों को गति देने की आवश्यकता पर भी सहमति बनी।
मुलाकात के दौरान डॉ. चंदोला ने बाबा रामदेव को चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आयुष क्षेत्र में उत्तराखंड की भूमिका को मजबूत करने के लिए अपने संस्थान के सहयोग का आश्वासन दिया।
‘आयुष प्रदेश’ का सपना – प्रदेश के विकास की नई दिशा
इस महत्वपूर्ण मुलाकात ने उत्तराखंड को ‘आयुष प्रदेश’ बनाने के प्रयासों को एक नई गति देने का संकेत दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि राज्य की प्राकृतिक संपदाओं को वैज्ञानिक और आधुनिक आयुष ढांचे के साथ जोड़ा जाए, तो उत्तराखंड जल्द ही वैश्विक स्तर पर एक आयुष डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना सकता है।