– इंडिया नज़र ब्यूरो नई दिल्ली/ देहरादून – ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तेज़-तर्रार और जुझारू महिला नेता पूनम पंडित को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नई पर्यवेक्षक (प्रभारी) नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पूनम पंडित अपने अनुभव, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता के दम पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस को नई दिशा प्रदान करेंगी।
अलका लाम्बा ने अपने पत्र में पूनम पंडित पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूनम संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूती देंगी और कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगी। नियुक्ति पत्र के अनुसार, पूनम पंडित को तुरंत उत्तराखंड की महिला कांग्रेस इकाई से संपर्क स्थापित करने और एक विस्तृत फील्ड रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे यह अपेक्षा भी की गई है कि वे राज्य में महिलाओं के मुद्दों, संगठन की स्थिति और भविष्य की रणनीतियों पर सक्रिय भूमिका निभाएँगी।

अलका लाम्बा ने कहा कि ”महिला कांग्रेस में पूनम पंडित की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी और उत्तराखंड में कांग्रेस की महिला विंग और अधिक सशक्त होगी।” पूनम पंडित की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर सकारात्मक माहौल है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में महिला कांग्रेस की गतिविधियों में गति और प्रभावशीलता दोनों देखने को मिलेंगी।