
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एसबीएस पीजी कॉलेज) रुद्रपुर में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सेकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीत से हुई, जिसमें भारतीय संस्कृति और कलात्मकता पर आधारित विविध प्रदर्शन देखने को मिले। विधायक अरोरा ने छात्रों के बीच पहुँचकर उनका मनोबल बढ़ाया और जीवन के इस नए चरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीत से हुई, जिसमें भारतीय संस्कृति और कलात्मकता पर आधारित विविध प्रदर्शन देखने को मिले। विधायक अरोरा ने छात्रों के बीच पहुँचकर उनका मनोबल बढ़ाया और जीवन के इस नए चरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि ”इंटरमीडिएट के बाद कॉलेज जीवन युवा वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करता है। कॉलेज की पढ़ाई ही आगे सरकारी व गैर-सरकारी क्षेत्रों में करियर की आधारशिला बनती है।”
समारोह के दौरान छात्र नेताओं और छात्र संघ पदाधिकारियों ने विधायक शिव अरोरा का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विधायक ने आयोजनकर्ताओं को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”रुद्रपुर डिग्री कॉलेज कुमाऊं का एक प्रमुख संस्थान है और भविष्य में इसके विस्तार व नए कोर्स शुरू करने की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कॉलेज प्रबंधन व छात्र नेताओं द्वारा सुझाए गए सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि ”उनका प्रयास रहेगा कि रुद्रपुर के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े और अधिक से अधिक नए व रोजगारोन्मुखी कोर्स कॉलेज में उपलब्ध कराए जाएँ। अरोरा ने बताया कि इससे पहले भी कॉलेज में कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। अंत में विधायक शिव अरोरा ने नए सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।”
इस दौरान छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कड़वाल, प्राचार्य डॉ सर्वजीत सिंह, डॉ प्रदीप गंगवार, अध्यक्ष रजत बिष्ट, उपाध्यक्ष चेतन भट्ट, सचिव जसवंत सिंह,कोषाध्यक्ष अभिषेक राय, सांस्कृतिक सचिव आकांशा चौधरी, पूजा कूड़ाई, रुद्रांश शुक्ला, मोहित कक्कड़ मनोज मदान, रचित सिंह, सौरभ राठौर, गौतम पपनेजा, दिलजोत बाजवा, नागेंद्र गंगवार पल्ल्वशील, राहुल गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
























