– इंडिया नज़र ब्यूरोरूद्रपुर – वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. केसी चंदौला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तेज़ गति से हुए विकास कार्यों ने 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय का मार्ग साफ कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत देने का मन बना चुकी है।
डॉ. चंदौला ने कहा कि धामी सरकार ने पिछले वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिन्होंने प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। युवाओं के हितों से जुड़े फैसले, रोजगार में पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार ने युवाओं का भरोसा फिर से मजबूत किया है।
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए चल रही योजनाओं ने बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया है। सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुए सुधारों ने आम नागरिकों की जिंदगी को आसान बनाया है।
डॉ. चंदौला ने कहा कि एंटी-नकल कानून का लागू होना, यूकेएसएसएससी में सुधार, सैनिकों व पूर्व सैनिकों के सम्मान हेतु कदम, और विभिन्न विकास परियोजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन ने धामी सरकार की कार्यकुशलता को सिद्ध किया है।
समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड ने देश में एक नई मिसाल पेश की है, जो सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि विकास, सुशासन और पारदर्शिता के आधार पर जनता 2027 में फिर एक बार भाजपा और धामी सरकार पर भरोसा जताकर प्रचंड बहुमत देगी।