– महापौर ने कहा समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर होगा।
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रूद्रपुर – सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में सेमेस्टर विषयों में त्रुटि संशोधन और कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग को लेकर दो दिनों से चल रहा छात्रों का धरना रविवार को महापौर विकास शर्मा के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
महापौर ने कॉलेज पहुँचकर छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की और आश्वस्त किया कि उनकी सभी प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा। छात्रों ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में विषय चयन में हुई गलतियों को वे संशोधित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा “छात्रों की समस्याएँ पूरी तरह जायज़ हैं। मैं स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर इन मुद्दों को रखूँगा और समाधान को प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाएगा।”
विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग पर छात्रों ने कहा कि ”जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय के बावजूद उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।”

छात्रों ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में विषय चयन में हुई त्रुटियों को वे संशोधित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की माँग भी प्रमुख रूप से उठाई गई, ताकि छात्रों को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के चक्कर न लगाने पड़ें। महापौर के आश्वासन के बाद छात्र नेताओं ने सर्वसम्मति से धरना समाप्त करने की घोषणा की।