
– इंडिया नज़र ब्यूरोरूद्रपुर – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट के रूद्रपुर आगमन पर चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के एमडी एवं भाजपा नेता डॉ. के.सी. चंदौला के नेतृत्व में पर्वतीय समाज द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अजय भट्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. चंदौला ने इस मौके पर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय पर अजय भट्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ”एनडीए की यह ऐतिहासिक जीत देश की जनभावना और विकास के प्रति विश्वास को दर्शाती है।”
डॉ. चंदौला ने इस मौके पर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय पर अजय भट्ट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ”एनडीए की यह ऐतिहासिक जीत देश की जनभावना और विकास के प्रति विश्वास को दर्शाती है।”

अजय भट्ट ने रूद्रपुर में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय कुमांऊनी भाषा सम्मेलन की सफलता पर डॉ. चंदौला और उनकी टीम को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड की संस्कृति और भाषा को नई पहचान मिलती है।
सांसद भट्ट ने मंच से उपस्थित सभी लोगों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि “पर्वतीय समाज का यह प्रेम मुझे निरंतर उत्साह और प्रेरणा देता है। आपके सहयोग से ही हम समाज और राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर पाते हैं।”
स्वागत समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. एलएम उप्रेती, डॉ. बीएस बिष्ट, हयात सिंह रावत, भरत लाल शाह, लक्ष्मी चन्द्र पंत, आनंद सिंह धामी, हेम पंत, महेश चन्द्र जोशी, रमेश चन्द्र जोशी और महेन्द्र ठकुराठी प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और पर्वतीय एकता का विशेष माहौल देखने को मिला।
























