– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन इंडिया (रजि.) द्वारा आगामी 3, 4 एवं 5 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले ‘उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव 2026’ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में फाउंडेशन की टीम ने आज मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र-गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया।
दोनों ही अतिथियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना करते हुए निमंत्रण को सौहार्दपूर्वक स्वीकार किया और महोत्सव में उपस्थिति दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि “उत्तरायणी कौतिक की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने, शहीद परिवारों के सम्मान, पर्यावरण जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण जैसे उद्देश्यों से जुड़ा यह आयोजन समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।”

उन्होंने फाउंडेशन की टीम को उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव के रूप में इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु हार्दिक बधाई दी।
वहीं, भगत सिंह कोश्यारी ने कहा “रुद्रपुर की सांस्कृतिक विरासत और जनभागीदारी सदैव उत्तराखंड की पहचान रही है। ऐसे आयोजन प्रदेश की एकता और गौरव को और सशक्त बनाते हैं।”
महोत्सव की थीम उत्तराखंड के गौरवशाली 25 वर्षों को समर्पित होगी। यह कार्यक्रम स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की स्मृति, शहीद सैनिक परिवार सम्मान, आंदोलनकारियों के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण जागरूकता (Environment Awareness) जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा।
निमंत्रण पत्र भेंट करने के दौरान रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य दीपक पांडे, संरक्षक कमलेंद्र सेमवाल एवं मीडिया प्रबंधन प्रभारी मयंक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।