


– किच्छा के उर्वशी सिनेमा में रिबन काटकर हुई शानदार ओपनिंग, स्थानीय कलाकारों ने भी बिखेरा जलवा।
– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटर ऊधम सिंह नगर/ नैनीताल – उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई पारिवारिक और पंजाबी कल्चर से जुड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। उत्तराखंड में फिल्म का पहला शो किच्छा के उर्वशी सिनेमा हॉल में हुआ, जहां सिनेमा स्वामी कमल खुराना ने रिबन काटकर फिल्म की ओपनिंग की।
इस मौके पर फिल्म में अभिनय करने वाले स्थानीय कलाकार समीर अंसारी और मोईन अंसारी, साथ ही लोकल लाइन प्रोड्यूसर नाहिद खान मौजूद रहे। तीनों का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सिनेमा स्वामी कमल खुराना का कहना है कि ”ऐसी फिल्मो के रिलीज़ होने से स्थानीय प्रतिभाओ को काम मिलेगा साथ ही उत्तराखंड की खूबसूरती दुनिया भर में जायेगी।”
उत्तराखंड की सुंदर लोकेशनों पर हुई शूटिंग
फिल्म की शूटिंग किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, हल्द्वानी, संजय वन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता के बीच की गई है। यह एक परिवारिक ड्रामा फिल्म है जिसमें पंजाबी संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है। फिल्म में मुख्य अभिनेता हर्ष वर्धन सिंह देओ के साथ फिल्म में मशहूर कॉमेडियन सुदेश लहरी, रणवीर शौर्य, सिकंदर खेर, मनु ऋषि चड्ढा, ग्रुषा कपूर, रहमत रतन और अमित विक्रम पांडेय जैसे कलाकार नजर आएंगे।
उत्तराखंड की सुंदर लोकेशनों पर हुई शूटिंग
फिल्म की शूटिंग किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, हल्द्वानी, संजय वन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता के बीच की गई है। यह एक परिवारिक ड्रामा फिल्म है जिसमें पंजाबी संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है। फिल्म में मुख्य अभिनेता हर्ष वर्धन सिंह देओ के साथ फिल्म में मशहूर कॉमेडियन सुदेश लहरी, रणवीर शौर्य, सिकंदर खेर, मनु ऋषि चड्ढा, ग्रुषा कपूर, रहमत रतन और अमित विक्रम पांडेय जैसे कलाकार नजर आएंगे।

स्थानीय कलाकारों की दमदार मौजूदगी – किच्छा के समीर अंसारी ने फिल्म में ‘लुक्का’ (गुंडा) का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा,
“बड़े बैनर की फिल्म में काम करना मेरे लिए सपने जैसा था। हर्ष वर्धन सिंह जी और पूरी टीम ने मेरा बहुत सहयोग किया। खासतौर पर लोकल लाइन प्रोड्यूसर नाहिद खान और जतिन पांडेय ने मुझे यह मौका दिलाया, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।”
वहीं, मोईन अंसारी ने फिल्म में एक सब्जी विक्रेता की भूमिका निभाई है। दोनों कलाकारों ने बताया कि फिल्म की रिलीज़ को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं।

दमदार निर्देशन और संगीत ने बढ़ाया आकर्षण
फिल्म डिविनिटी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी है। इसके निर्माता सोमा सिंह देओ और मज़ाहिर अब्बास, सह-निर्माता परवेज़ आलम खान और हृषि राज हैं। निर्देशन परन बावा ने किया है, जबकि स्क्रीनप्ले और संवाद अक्षरा सनवाल व परन बावा ने लिखे हैं।
फिल्म का फिल्मांकन कुश छाबरिया ने किया है और हर्ष वर्धन सिंह ने फिल्म का एक गाना भी खुद लिखा है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

ज़ी म्यूज़िक पर छाया गाना ‘तेरा हसना गोरिये’
फिल्म का टीज़र और कई गाना ज़ी म्यूज़िक पर पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। गाना ‘तेरा हसना गोरिये…’ दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है और माना जा रहा है कि यह फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा।
उम्मीदों से भरी उत्तराखंडी शुरुआत
‘जस्सी वेड्स जस्सी’ की रिलीज़ के साथ उत्तराखंड के दर्शकों को एक बार फिर अपनी धरती पर बनी बॉलीवुड फिल्म का आनंद लेने का मौका मिला है। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट दर्शकों को बांधे रखेगी।


























