– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – भारत लोक शिक्षा परिषद् (एकल अभियान) की एक महत्वपूर्ण बैठक रुद्रपुर चैप्टर के प्रधान विजय भूषण गर्ग के निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद् की भावी योजनाओं, विद्यालय गोद अभियान और ग्रामीण शिक्षा के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में देशभर से आए प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अभियान की दिशा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव साझा किए।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन विद्यालयों को दानदाताओं द्वारा गोद लिया गया है, उनके दर्शन हेतु रुद्रपुर BLSP महिला चैप्टर द्वारा जल्द ही “वन यात्रा प्रवास” का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही रुद्रपुर चैप्टर के विस्तार और नए सदस्यों के जुड़ाव की रूपरेखा भी तय की गई।

विजय भूषण गर्ग (रुद्रपुर चैप्टर अध्यक्ष) का कहना है कि “भारत लोक शिक्षा परिषद् का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं बल्कि संस्कार आधारित समाज निर्माण करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालयों के माध्यम से जो कार्य किया जा रहा है, वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक मिसाल है। रुद्रपुर चैप्टर का लक्ष्य है कि हर बच्चे तक शिक्षा और संस्कार दोनों पहुँचें।”
राजीव अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री) का कहना है कि “एकल अभियान देश के उन कोनों तक शिक्षा पहुँचा रहा है जहाँ सरकारी स्कूलों की पहुँच भी सीमित है। हर स्वयंसेवक और दानदाता इस अभियान की रीढ़ हैं, जिनके सहयोग से हम समाज में बदलाव लाने में सफल हो रहे हैं।”
श्रीमती माधुरी अग्रवाल (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महिला विभाग) ने कहा कि “महिला चैप्टर इस अभियान को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। रुद्रपुर की महिलाएँ जिस उत्साह से इस अभियान में जुड़ी हैं, वह प्रेरणादायक है।”
श्रीमती धारा अग्रवाल (अध्यक्षा, महिला चैप्टर रुद्रपुर) ने कहा “हमारी कोशिश है कि रुद्रपुर से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक विद्यालय गोद लिए जाएँ और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार प्रदान किए जाएँ। वन यात्रा के माध्यम से हम इस कार्य को और बेहतर ढंग से समझेंगे।”
संजय सिंघल (वरिष्ठ सदस्य) ने कहा “एकल अभियान समाज के हर वर्ग को जोड़ने का माध्यम है। शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता का यह मिशन आने वाले वर्षों में और व्यापक होगा।”
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला विभाग) श्रीमती माधुरी अग्रवाल, उत्तरी दिल्ली चैप्टर अध्यक्षा श्रीमती साधना गुप्ता, रुद्रपुर महिला चैप्टर अध्यक्ष श्रीमती धारा अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती मोना सिंह, श्रीमति निधि गोयल, एडवोकेट पूजा शर्मा, श्रीमति माही सकलानी, श्रीमति सविता गर्ग, श्रीमति कोमल अग्रवाल, इशिता गर्ग, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल, भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, संजय सिंघल, पुरुषोत्तम बंसल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के अंत में विजय भूषण गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद् की यह बैठक समाज में जागरूकता और एकता के नए अध्याय की शुरुआत साबित होगी। बैठक का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।