
– हर्ष वर्धन सिंह अभिनीत ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ के एक गाने ‘तेरा हसना गोरिये … ‘ ने मचाया धमाल।
– ज़ी म्यूजिक पर रिलीज़ हुआ ‘तेरा हसना गोरिये ..’ गाना।
– उत्तराखंड के किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, हल्द्वानी, संजय वन में हुई थी फिल्म की शूटिंग।
– फिल्म में लोकल कलाकार भी मचाने वाले है हंगामा।
– नाहिद खानऊधम सिंह नगर/ नैनीताल – उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई गई एक मज़ेदार और रोमांटिक बॉलीवुड कॉमेडी फ़िल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ अब दर्शकों से मिलने के लिए तैयार है। यह फ़िल्म 7 नवंबर 2025 को ऑल इंडिया रिलीज़ होगी। दर्शक लंबे समय से इस फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे थे, और अब इसका प्रमोशनल गाना ‘तेरा हसना गोरिये…’ पहले ही ज़ी म्यूज़िक पर धमाल मचा रहा है।

उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशनों पर शूट हुई फिल्म-
फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, हल्द्वानी, संजय वन और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हुई है। देवभूमि की हरी-भरी वादियों, स्थानीय बाजारों और गाँवों की खूबसूरती को फिल्म में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी विशेष अवसर दिया गया है, जिससे यह उत्तराखंड के लोगों के लिए गर्व की बात है।


फिल्म की कहानी – रोमांस, कॉमेडी और पंजाबी तड़का –
‘जस्सी वेड्स जस्सी’ एक हल्की-फुल्की कॉमेडी रोमांटिक फिल्म है जो पंजाबी कल्चर की झलक पेश करती है। फिल्म में हास्य और प्रेम के साथ एक नया सामाजिक रंग भरने की कोशिश की गई है। कई डायलॉग ऐसे हैं जो दर्शकों को हँसी से लोटपोट कर देंगे। मुख्य भूमिका में हर्ष वर्धन सिंह देओ नज़र आएंगे, जिनके लिए यह डेब्यू फिल्म है। उन्होंने अपने अभिनय से किरदार में जान डाल दी है।
फिल्म में कई नामचीन कलाकार शामिल हैं, जिसमे रणवीर शौरी, सिकंदर खेर (अनुपम खेर के बेटे), सुदेश लहरी, मनु ऋषि चढा, ग्रुषा कपूर, रहमत रतन, अमित विक्रम पांडेय। स्थानीय कलाकारों में समीर अंसारी (लुक्का – गुंडा) और मोईन अंसारी (सब्जी विक्रेता) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

समीर अंसारी ने कहा कि “यह मेरा पहला फिल्मी अनुभव है। बड़े बैनर के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही। पूरी टीम ने साथ दिया, ख़ासकर हर्ष वर्धन जी ने मेरा मनोबल बढ़ाया।” उन्होंने आगे बताया कि ”उन्हें यह अवसर नाहिद खान के माध्यम से मिला, जो फिल्म के लोकल लाइन प्रोड्यूसर भी हैं।”
इस फिल्म को Divinity Studio के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता सोमा सिंह देओ और मज़ाहिर अब्बास हैं। सह निर्माता परवेज़ आलम खान, हृषि राज, फिल्म के निर्देशक परन बावा है। इसका स्क्रीनप्ले और डायलॉग : अक्षरा सनवाल और परन बावा ने लिखे है।एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर: ज्योतिन कुमार, लाइन प्रोड्यूसर: अभिषेक सेंगर है लोकल लाइन प्रोड्यूसर: जतिन पांडेय, नाहिद खान है। फिल्म को बेहतरीन फ्रेम में फिल्मांकन कुश छाबरिया ने किया है। फिल्म के नायक हर्ष वर्धन सिंह ने न केवल अभिनय किया है बल्कि फिल्म का एक गाना भी खुद लिखा है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।


गाना ‘तेरा हसना गोरिये…’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन –
फिल्म का गाना ‘तेरा हसना गोरिये…’ ज़ी म्यूज़िक पर रिलीज़ हुआ है और दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना फिल्म को हिट कराने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। गाने की फिल्मांकन लोकेशन भी उत्तराखंड की खूबसूरती को बखूबी दर्शाती है।
फिल्म के सह निर्माता परवेज़ आलम खान ने कहा कि “उत्तराखंड के लोगों ने हमें बहुत सहयोग दिया। आपकी मेहमाननवाज़ी और समर्थन से शूटिंग शांतिपूर्वक पूरी हो सकी। दिल से धन्यवाद।”

रिलीज़ डेट और उम्मीदें –
फ़िल्म 7 नवंबर 2025 को ऑल इंडिया रिलीज़ होगी। फिल्म में मनोरंजन के साथ उत्तराखंड की सुंदरता और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगी। ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है जो हँसी, रोमांस और देसी मिज़ाज के साथ बॉलीवुड में नई ताजगी लेकर आएगी।































