– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को पूरे देशभर में किया गया। यह कार्यक्रम 33 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित हुआ, जिसे देशवासियों ने बड़े उत्साह से सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार त्योहारों की भावना, ऑपरेशन सिंदूर, स्वदेशी रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और सरदार पटेल की जयंती जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इसी क्रम में भाजपा सह प्रभारी काशीपुर भारत भूषण चुघ ने बूथ संख्या 141 पर जितेंद्र संधू के प्रतिष्ठान में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना और परिचर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली के बाद छठ पूजा जैसे पर्वों को देश की एकता और परंपराओं का प्रतीक बताया। यह पर्व श्रद्धा, अपनापन और सामूहिकता का संदेश देता है।
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि ”भारत के वीर सैनिकों ने दुश्मन देश को करारा जवाब देकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए कहा कि देश में स्थानीय उत्पादों की खरीद में बढ़ोतरी हुई है और लोगों में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना मजबूत हुई है।”

पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम की अनूठी पहल की सराहना की, जहाँ प्लास्टिक कचरा देने पर लोगों को भोजन दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु के युवाओं की झीलों और कुओं को पुनर्जीवित करने की मुहिम की भी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और बताया कि बीएसएफ व सीआरपीएफ में अब भारतीय नस्लों के डॉग की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि वे देश की सुरक्षा में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को देशभर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी और सभी देशवासी रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर एकता का संदेश देंगे।
पीएम मोदी ने वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने का भी जिक्र किया और कहा कि यह गीत भारतवासियों की भावनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए देशभर में विशेष आयोजन किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के साथ मुकेश पाल, मोर सिंह यादव, अशोक विश्वास, विजय तोमर, रोहित कालड़ा, सुनील सिंह, विशाल कुमार, गीता भारद्वाज, उर्मिला मिश्रा, अनुज शर्मा, अनंत शरण मिश्र समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।