


– हिमांशु तिवारीहल्द्वानी – त्यौहारों के शुभ अवसर पर ग्राहकों को खास तोहफ़ा देने के लिए सुनारिका By बंसल ज्वैलर्स ने शानदार “फेस्टिव रिवॉर्ड स्कीम” की शुरुआत की है। इस विशेष योजना के तहत हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर के किसी भी शो रूम पर सिर्फ 25 हज़ार रुपये की डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिल रहा है।

पहला ड्रा हल्द्वानी में सम्पन्न
इस योजना का पहला ड्रा 22 सितम्बर को हल्द्वानी शो रूम पर संपन्न हुआ जिसमे हल्द्वानी से सरिका अग्रवाल, प्राची जोशी और वाई. डी. भट्ट विजेता बनीं। इन्हें घरेलू उपयोग का आकर्षक सामान पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। काशीपुर शो रूम से शहाना, शहजाद अली और नेहा चौहान विजेता रहे। रुद्रपुर शो रूम से दिव्या सिंह, अमनदीप कौर और महादेवी ने पुरस्कार अपने नाम किए।
आगे भी होंगे कई और ड्रा और एक मेगा ड्रा , ग्राहकों के लिए यह सुनहरा अवसर यहीं खत्म नहीं होगा। दूसरा ड्रा 2 अक्टूबर, तीसरा ड्रा 14 अक्टूबर, चौथा ड्रा 21 अक्टूबर और पांचवां मेगा ड्रा नवम्बर माह में निकाला जायेगा। मेगा ड्रा में ग्राहकों को एक कार और तीन होंडा एक्टिवा जीतने का शानदार मौका मिलेगा।

इस अवसर पर शो रूम के स्वामी प्रदीप बंसल ने कहा, “हमारे लिए हर ग्राहक परिवार का सदस्य है। त्यौहारों के इस पावन अवसर पर हम चाहते हैं कि हर खरीदारी करने वाला ग्राहक सिर्फ गहनों की नहीं बल्कि खुशियों की सौगात भी लेकर जाए। यही सोच कर हमने यह विशेष पुरस्कार योजना शुरू की है।”
वहीं दीपांशु बंसल ने कहा, “ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। फेस्टिव सीजन में उनकी खुशियों को दोगुना करने के लिए यह ड्रा योजना हमारी ओर से एक छोटा सा उपहार है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस मौके का लाभ उठाएं और मेगा ड्रा में अपनी किस्मत आजमाएं।”

त्योहारों के इस मौसम में गहनों की खरीद के साथ सुनारिका By बंसल ज्वैलर्स अपने ग्राहकों को सिर्फ घरेलु सामान ही नहीं, बल्कि ढेरों आकर्षक उपहार जीतने का मौका भी दे रहा है। आप भी इस त्योहार शो रूम पर एक बार डायमंड ज्वैलरी खरीदिये, हो सकता है वो भाग्यशाली विजेता आप ही हो !






















