रुद्रपुर – श्री श्याम शरण समिति भदाईपुरा द्वारा किच्छा रोड स्थित बालाजी राइस मील में गत रात्रि भव्य खाटू श्याम दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने बाबा खाटू श्याम के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि श्री श्याम शरण समिति के तत्वावधान में आयोजित यह भव्य दरबार खाटू श्याम महाराज के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम की कृपा से समाज में सेवा का भाव जागृत होता है और समाजिक जीवन में लोगों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने खाटू श्याम के सुरीले भजनों का श्रवण किया और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ भजन संध्या में भावपूर्वक झूमे। उन्होंने आयोजन समिति को इस दिव्य एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, राजेश कामरा, मनोज मदान, राजकुमार सिकरी, विकास कुमार, राघव सिंह, मोहित बिंदल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।