– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को शहर के आर्क होटल में भव्य प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन हुआ।
गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री तरुण दत्ता ने किया।
मुख्य वक्ता अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और सैन्य सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए लागू योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना और मेक इन इंडिया ने लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में समान नागरिक संहिता,नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और पर्यटन को बढ़ावा जैसे ऐतिहासिक कदम प्रदेश को नई दिशा दे रहे हैं।

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा की कार्यसंस्कृति का प्रतीक है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और महिला कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का असर शहर और गांव दोनों स्तर पर स्पष्ट दिख रहा है। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से राहत, आवास योजना से गरीबों को घर और स्वच्छ भारत अभियान से समाज में स्वच्छता की नई चेतना आई है।
गोष्ठी में अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी मोदी-धामी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि भाजपा सरकार ने केवल वादे नहीं किए बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर उतारा है।
कार्यक्रम में अजय मौर्या, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, हिमांशु शुक्ला, विवेक सक्सेना, प्रमोद मित्तल, विजय तोमर, सुनील ठुकराल, सुरेन्द्र चौधरी, सुरेश कोली, विवेक दीप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।