रुद्रपुर – महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा रोड हाईवे पर करीब दो एकड़ नजूल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। लंबे समय से भू माफिया मंदिर की आड़ में इस बेशकीमती जमीन पर कब्जा जमाए बैठे थे और लोगों को गुमराह कर इसका हिस्सा बेच भी चुके थे।

न्यायालय का फैसला नगर निगम के पक्ष में
यह मामला वर्षों से न्यायालय में लंबित था। लगातार पैरवी के बाद हाल ही में कोर्ट ने नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद महापौर ने टीम को जमीन खाली कराने के निर्देश दिए। निगम टीम ने भूमि पर पिलर लगाकर उसे सुरक्षित कर लिया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी कि “जो लोग सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे हैं, वे तुरंत खाली करें, अन्यथा निगम न केवल जमीन खाली कराएगा बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।” उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा।

नगर आयुक्त नरेश दुर्गापालने कहा कि ”चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में भू माफिया के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।”
कार्रवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने भी निरीक्षण किया और कहा कि करोड़ों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना नगर निगम की बड़ी सफलता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन भी हर स्तर पर नगर निगम के साथ खड़ा है।
नगर निगम आयुक्त नरेश दुर्गापाल पुलिस बल और जेसीबी टीम के साथ पहुंचे निगम अधिकारियों ने मौके पर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया और अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान मंदिर को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया।