– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – काशीपुर रोड स्थित नवरंग वाटिका में 4 सितम्बर से आरंभ होने वाली श्रीरामकथा से पूर्व आज एलाइंस कॉलोनी से नवरंग वाटिका तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा अपनी धर्मपत्नी डॉ. सीमा अरोरा के साथ शामिल हुए। इस दौरान विधायक दंपति ने रामायण सिर पर रखकर पैदल यात्रा पूरी की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा गाजे-बाजे और शोभायात्रा की धूमधाम के बीच सम्पन्न हुई।
रामकथा का कार्यक्रम (4 सितम्बर – 12 सितम्बर) 4 सितम्बर रामकथा महिमा एवं शिव विवाह, 5 सितम्बर: राम जन्म कथा, 6 सितम्बर: बाल्यकाल कथा एवं राम विवाह, 7 सितम्बर: विदाई एवं वनवास गमन, 8 सितम्बर निषादराज व भारद्वाज ऋषि कथा, 9 सितम्बर:भरत चरित्र, 10 सितम्बर सीता हरण, 1 सितम्बर सुंदरकांड कथा, 12 सितम्बर रावण मरण एवं राम राज्याभिषेक (समापन) होगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ”श्रीरामकथा प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित है जो सभी के लिए आकर्षक और प्रेरणादायक होगी।”
उन्होंने कहा कि “प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं, और उनके दिखाए सत्य व न्याय के मार्ग पर चलना ही हमारे जीवन का आदर्श होना चाहिए।” उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद और शुभकामनाएँ दीं, जिन्होंने इतने सुंदर और भव्य आयोजन की व्यवस्था की है।
इस दौरान आचार्य पवन पाण्डेय, शांतनु महाराज, विपुल सिंह, राहुल भारद्वाज, डॉ. संजीव शर्मा, आलोक सक्सेना, विष्णु श्रीवास्तव, सी.एल. शुक्ला, मोहित गंभीर, सरल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।