

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए ‘ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन’ की स्थापना रुद्रपुर में की गई। फाउंडेशन का शुभारंभ रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ। इसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के उत्थान और बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
फाउंडेशन की स्थापना समाजसेवी श्रीमती ममता पांडे और दीपक पांडे ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य उन लोगों तक मदद पहुँचाना है, जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही हमारा संकल्प है।”
फाउंडेशन की स्थापना समाजसेवी श्रीमती ममता पांडे और दीपक पांडे ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य उन लोगों तक मदद पहुँचाना है, जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही हमारा संकल्प है।”

गौरतलब है कि 25 अगस्त दीपक पांडे का जन्मदिन भी है। इसी उपलक्ष्य पर उन्होंने और ममता पांडे ने अपनी आँखें दान करने का संकल्प लिया। दीपक पांडे ने बताया कि ”13 अगस्त को ऑर्गन डे मनाया गया था और कई सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आर. माधवन, आमिर खान, सलमान खान द्वारा प्रेरित होकर उन्होंने भी समाज के लिए यह कदम उठाया है।”

‘ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन’ की स्थापना दिवस पर रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद सौरभ बहेड़ ने रक्तदान किया और नेत्रदान के लिए पंजीकरण कराया। दीपक पांडे और 11 अन्य लोगों ने भी ब्लड डोनेट किया। सैकड़ों महिलाओं और बुजुर्गों ने स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त बॉडी चेकअप कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 250–300 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन भी कराया गया।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा, किच्छा विधायक तिलक राज बहेड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व पालिका अध्यक्षमीना शर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित सिंगला, सीए जय प्रकाश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, समाजसेवी हरविंदर चुग, गोल्डी पंजाब, नदीम जैदी, दून एक्सप्रेस फिल्म के डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री, ऑन फिल्म प्रोड्यूसर सोहेल खान व जफर खान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए और दीपक पांडे को जन्मदिन की बधाई भी दी।

‘ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन’ की टीम को दीपशिखा फुलारा, हरीश पांडे, ऋषिका सिंह, शिवानी प्रजापति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं नारायण हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सहयोग दिया।
फाउंडेशन ने घोषणा की है कि जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में नई सेवा परियोजनाएँ शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस. पी. मित्तल और समाजसेवी संदीप चावला ने लोगों से रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान के लिए आगे आने की अपील की।























