रुद्रपुर – गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र को बाधित करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और कांग्रेस का पुतला जलाकर नाराजगी जताई।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सत्र में अराजकता फैलाकर सदन को बाधित किया, जिससे प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिन कांग्रेस ने बहिष्कार कर लोकतंत्र का अपमान किया।

जिंदल ने कहा,“कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा विकास कार्यों को रोकना है, जबकि भाजपा केंद्र और राज्य में निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। जनता सब देख रही है और हर चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देती है।”
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि कांग्रेस की हर बाधा का जवाब जनता और संगठन मिलकर देंगे।
इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, विवेक सक्सेना, पूर्व मेयर रामपाल, अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, तरुण दत्ता , रश्मि रस्तोगी, मयंक कक्कड़, परवेज खान, मनीष गोस्वामी, मुकेश रस्तोगी,संदीप राव आदि मौजूद थे।