


– पंजाबी धर्मशाला के भवन हेतु बेहड़ ने विधायक निधि से 10 लाख रूपये जारी किये।
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड के आवास विकास स्थित कार्यालय में ‘पंजाबी धर्मशाला सत्यपथ धाम’ व ‘सत्यपथ धाम’ के सदस्यों ने पहुंचकर विधायक तिलक राज बेहड़ से वार्ता की |
विधायक तिलक राज बेहड़ के पंजाबी धर्मशाला कार्य पूर्ण करवाने पर किच्छा सत्यपथ समिति के सदस्यों द्वारा विधायक बेहड़ को शाल ओढ़ाकर व फूल मालाओं से से स्वागत किया और उनका आभार भी जताया।
इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि किच्छा सत्यपथ धाम कमेटी की मांग पर विधायक निधि से 10 लाख की लागत से टीन शैड व फर्श निर्माण का कार्य पूर्ण कराया गया है। आगे भी वह सहयोग करते रहेंगे। इसके साथ ही किच्छा पंजाबी धर्मशाला के सदस्यों की मांग पर भवन निर्माण हेतु विधायक तिलक राज बेहड़ ने 10 लाख रूपये की धनराशि और जारी किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है |
विधायक बेहड़ ने कहा कि ‘पजाबी धर्मशाला’ के निर्माण में ‘पंजाबी धर्मशाला सत्यपथ धाम’ के सदस्यों ने जिस तरह से कार्य किया है उससे आने वाले समय में नागरिको को काफी लाभ होगा। जनहित की किसी भी योजना में मैं हमेशा साथ खड़ा हूँ और भविष्य में भी पूर्ण सहयोग करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि ”मैं सदैव किच्छा के विकास हेतु समर्पित और प्रतिबद्ध हूँ सार्वजनिक काम जिससे जनता को लाभ पहुचता हो मेरी प्राथमिकता में रहते है।”
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ”शमशान घाट का और सौन्द्रियकरण कराया जायेगा इस सम्बन्ध में आर्किटेक्ट के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की जायेगी और उसके मुताबिक कार्य कराये जायेंगे | इसको और सुन्दर बनाये जाने हेतु इस वर्ष विधायक निधि से 10 लाख रूपये और जारी किये जायेंगे। शमशान घाट के कर्मचारी के रहने के लिऐ दुमंजिले पर एक कमरें का निर्माण भी कराया जायेगा |”
इस दौरान दिनेश भाटिया, मदन मदान, राज पपनेजा, राजेन्द्र सेतिया, विनोद फुटेला,सुरेंद्र खुराना, सतीश चड्डा, किशन गोयल, सतीश अरोरा, राजकुमार तनेजा, अशोक मित्रा, राजेश मिगलानी, भूषण नारंग, यश नारंग, पंकज, राजीव आहूजा, प्रल्हाद खुराना, राजकुमार तनेजा, विजय सेतिया, अशोक चड्डा, मनोहर लाल, आदि कमेटी के सदस्यों समेत निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली तथा ओमप्रकाश दुआ मौजूद थे|






















