

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में झील से लेकर चामुण्डा मन्दिर तक जर्जर हो चुके मार्ग को दो करोड़ रूपये की लागत से निर्मित कराया जायेगा। जिससे क्षेत्र के नागरिको को जर्जर मार्ग से निजात मिल सके।
यह बात उपरोक्त मार्ग का शुभारम्भ फीता काटने के बाद कही, उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या को हल करने की कोई कोशिश नहीं की जिससे क्षेत्र के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उन्होंने विधायक बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इस मार्ग को निर्माण करने के लिये जुलाई 2023 में प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया था। जिसपर अब शासन द्वारा शासनादेश जारी करके धनराशि जारी कर दिए गई।
विधायक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त मार्ग जो चामुण्डा मन्दिर से झील मोड़ तक को जोड़ने वाला है उसे राज्य योजना से स्वीकृत करवाया गया है। जो वाइट टॉपिग द्वारा निर्मित होगा, जिसकी लम्बाई 450 मीटर व चौड़ाई 12 से 14 मीटर रहेगी। जिससे मार्ग पहले की अपेक्षा ज्यादा चौड़ा होगा। जिससे जाम से भी निजात मिलेगी। यह मार्ग 201.58 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा।
शिव अरोरा ने कहा कि वो क्षेत्र में विकास की गंगा बहायेंगे, वो हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के काम कर रहे है। विधानसभा का ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र सभी जगह प्राथमिता के आधार पर कार्य करा रहे है।
इस दौरान वेद ठुकराल, रश्मि रस्तोगी, धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, राधेश शर्मा, मयंक कक्कड़, अरुण दीक्षित, आनद सागर, कविता सागर, छात्रपाल राठौर, शिव कुमार, मुकेश मंडल, रामाधारी गंगवार, प्रेमपाल गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






















