

– किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने 54 लाख के 6 विकास कार्यों का किया लोकार्पण।
किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने लगभग 54 लाख रुपए की लागत से निर्मित कराएँ गए 6 विकास कार्यों के लोकार्पण किये. इसके तहत राज्य योजना के तहत डम्पी फार्म से बखपुर 1 किलोमीटर मार्ग का पी०सी० द्वारा पुनः निर्माण कार्य लागत 36.70 लाख तथा विधायक निधि से निर्मित ग्राम ग्राम खुरपिया में मंदिर में निर्माण कार्य लागत -3.00 लाख, कलकत्ता फार्म में विभिन्न गलियों में सी०सी० सड़क निर्माण कार्य निर्माण कार्य लागत- 2.50 लाख, नजीमाबाद के मत्स्य कलौनी के विभिन्न गलियों में सी०सी० रोड का निर्माण कार्य लागत-2.79 लाख, नजीमाबाद में रघुवीर के घर से शंभू दयाल के घर तक सी०सी० रोड का निर्माण कार्य लागत-3.73 लाख, ग्राम धौराडाम (जीरोबंदा) में गुरद्वारा साहिब में टीन शैड एंव फर्श –लागत 5.00 लाख, के कार्यों का उद्घाटन के विकास कार्यो का उद्घाटन समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किये.

इस मौके पर विधायक बेहड़ ने खुर्पिया मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया तथा नजीमाबाद में उद्घाटन करते हुए कहा कि उनका पूरा प्रयास रहता है कि धौराडाम नजीमाबाद के इस पूरे क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का वे अपनी तरफ से पूरी तरह से प्रयासरत्त है और विकास कार्य करा रहे है उनके प्रयासों से जल्द ही नजीमाबाद ग्रामसभा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुलने वाला है तथा साथ ही उनका प्रयास है कि इस पूरे क्षेत्र का जिसका स्वामित्व उत्तर प्रदेश के आधीन आता है इसको उत्तराखंड में मिलाया जाए इस सम्बन्ध में वे लगातार सरकार से मांग कर रहे है तथा इस विषय को लेकर दो-चार दिन के भीतर वे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से देहरादून जाकर मुलाकात भी करने वाले है | ग्रामवासियों ने विधायक बेहड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया व विकास कार्य पूर्ण कराने हेतु आभार जताया |
इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, अरुण शुक्ला, दर्शन कोली, गुलशन सिन्धी, मनोज तिवारी, शब्बीर, जाहिर,योगेन्द्र कुमार,सोमपाल,शराफत,गोरे खां,धर्मेन्द्र,शकील मास्टर,परमजीत,आमना,कलावती आदि लोग उपस्थित रहे |






















