

किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा विधानसभा में राज्य योजना के अंतर्गत 1.68 करोड़ की लागत की 3 सड़कों के शिलान्यास फीता एवं नारियल फोड़ कर किया। जिसपर ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किये जा रहे है। उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का चहुँमुखी विकास है। जो भी मांग क्षेत्र के नागरिको द्वारा उनके समक्ष रखी जाती है, उसको वो हल करवाने की कोशिश करते है। बरसात से पूर्व नगर की नालियों की सफाई एवं बीमारियों से बचने के लिये नगर पालिका को निर्देशित कर दिया गया है।
श्री बेहड़ ने विधायक निधि से प्रतापपुर कॉलोनी मंदिर के ऊपर एक हॉल का निर्माण कार्य, छठ घाट की सीढ़ी का निर्माण, इंदरपुर एवं नारायणपुर में नये छठ घाट का निर्माण, शमशान घाट में निर्माण कार्य, नारायणपुर में सुंदर कॉलोनी में मंदिर की गुमती का कार्य, कनकपुर में शिव मंदिर में फर्श व टाईल्स का निर्माण कराये जाने की घोषणा की।
तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उनके कार्यकाल में नगर को नियोजित विकास की और ले जाना है। जिससे यह सुन्दर शहरों की पंक्ति में खड़ा हो सके। सुंदरीकरण का कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार चल रहा है। मेरे क्षेत्र में विधायक निधि के स्वीकृत अधिकांश कार्य पूर्ण हो गये है और कुछ पूरे होने वाले है।
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, राजेश प्रताप सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह, अशोक चुघ, अमरेन्द्र सिंह, मुन्ना तिवारी, बलराम सिंह, दर्शन कोली, अंकुश गुम्बर, गौरव बेहड़, आदि लोग उपथित थे|

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ ने सुनी समस्याये
किच्छा – क्षेत्रीय विधायक बेहड़ का आज जनसंवाद कार्यक्रम भी था, जिसमे विधायक ने सभी पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। जो समस्याएं किसी विभाग से सम्बंधित थी। उन्हें हल करने के लिये अग्रसारित और निर्देशित किया। जिससे उनका निदान हो सके। ज़्यादातर समस्याएं पानी के जल भराव, आर्थिक सहायता प्रदान कराने, बिजली पानी से सम्बंधित थी।





















