
सितारगंज – अब उप जिलाचिकित्सालय सरकारी अस्पताल में ब्लड बैंक को मंजूरी मिल गई है, ब्लड बैंक खुलने से स्थानीय मरीज़ो को अब ब्लड के लिये इधर उधर भटकना नहीं पडेगा। यह मंज़ूरी सभासद रवि रस्तोगी द्वारा मांग के बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की पहल के बाद मंज़ूर हुई है।
आपको बता दे सभासद रवि रस्तोगी ने उप जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक खोलने की मांग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की थी। जिसपर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को पत्र भेजकर अस्पताल में शीघ्र ब्लड बैंक की स्थापना हेतु आवश्यक निर्देश जारी किये थे। जिसके बाद ब्लड बैंक बैंक मंज़ूर हो गया है।

रवि रस्तोगी ने बताया कि रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को रुद्रपुर, हल्द्वानी एवं अन्यंत्र जाना पड़ता था। जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी तो होती ही थी साथ ही मरीज़ की ज़िन्दगी भी खतरे में रहती थी। ब्लड बैंक खुलने से सितारगंज, शक्ति फार्म और उसके निकटवर्ती शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ज़रूरतमंद मरीज़ो को तत्काल सहायता मिल सकेगी।उन्होंने मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने में बड़ा कदम है। अब हम सबको मिलजुल कर ब्लड बैंक के लिये ब्लड डोनेशन के लिये जागरूकता अभियान भी चलाना होगा। जिससे ब्लड बैंक को सभी ग्रुप्स का ब्लड मिल सके।






















