
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल भले ही अब सत्ता में नहीं है, लेकिन उनके तेवर अब भी कम नहीं हुए है। वो जब किसी मामले में विरोध करते है तो प्रशासन के पसीने आ जाते है। घास मंडी में शराब की दुकान की स्वीकृति के बाद शराब की दुकान के सामने वो सड़क पर बैठ गये और शराब की दुकान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।
आपको बता दे कि आबकारी विभाग द्वारा घास मंडी क्षेत्र में एक शराब की दुकान की स्वीकृति मिली है। जिससे आसपास रहने वाले ने कडा विरोध किया है। इसकी सूचना मिली तो विधायक ने सड़क पर धरना देकर इस शराब की दूकान का वार्ड के नागरिको के साथ विरोध किया। आक्रोशित नागरिको ने इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल का कहना है कि यह शराब की दुकान जहा खोली गई है , वहा जनता इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पीएससी सरकारी स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल अंग्रेजी व अन्य स्कूलों के साथ मंदिर भी स्थित है। ऐसे में आबकारी विभाग द्वारा यहां शराब का ठेका खुलना जन विरोधी कदम है। जिससे छात्रों शिक्षण कार्य में बाधा तो होगी ही इसके साथ धार्मिक आस्था पर भी चोट पहुंचेगी। ऐसे में इस दुकान को तत्काल हटाया जाये।
शराब की दुकान के खिलाफ धरने में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, 30 नंबर वार्ड के पार्षद गौरव खुराना, 36 नंबर वार्ड के पार्षद जितेश शर्मा, राजीव चावला, मनोज आर्या, सचिन आनंद, ऋषभ गुप्ता सहित काफी संख्या में वार्ड वासी एवं नागरिक शामिल थे।






















