

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – सड़क दुर्घनाओं को रोकने के लिये अब एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त कदम उठा दिये है। उन्होंने जिले भर की पुलिस को ओवरलोडिंग, ओवरहाइट वाहनों और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ चैकिंग करने और कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।
जिले भर में चलाये गये इस अभियान में अभी तक 17 ऐसे वाहनों को सीज़ किया गया है, जो यातायात नियमो का उल्लंघन कर रहे थे और दुर्घटनाओं का कारण बन सकते थे। इसके साथ ही दो सौ वाहनों का चालान भी किया गया है। पुलिस ने ओवरलोडिंग में 17 चालान व ओवरहाइट में 9 चालान किये है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि यातायात नियमो का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने अपील भी की है कि दो पहिया वाहनों पर चलने वाले हमेशा हैलमेट का प्रयोग करे। यातायात नियमो की अनदेखी न करे। यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा, किसी ने भी यातायात नियमो का पालन नहीं किया तो उसके विरुद्ध चालानी कार्यवाही होगी।






















