
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – श्री कृष्णा मर्चेंट इंटर कॉलेज में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा एवं जिला प्रभारी ऊधम सिंह नगर डॉक्टर नीरज पंत व वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में एक राष्ट्रीय चुनाव के बारे में छात्रों को सम्बोधित किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने छात्रों को बताया कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से आर्थिक अनावश्यक खर्चे से बचत होगी बार-बार चुनाव आचार संहिता लगने से विकास कार्य वाधित होते हैं और समय पर नहीं हो पाते। श्री सिंह ने कहा एक देश एक चुनाव से देश विकसित होगा और चुनाव में प्रदर्शित होगी जिससे हम सब एक अच्छे प्रतिनिधि को चुन सकेंगे और देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह ने कॉलेज के प्रिंसिपल मुकेश अग्रवाल ने भी अपने वक्तव्य में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश पर अब चुनाव के नाम पर अनावश्यक खर्च बचेंगे और आम लोगो को परेशानी भी नहीं होगी। कार्यक्रम में संयोजक वह जिला महामंत्री युवा मोर्चा विशाल चौहान, धनंजय सिंह, केशव सिंह संदीप सिंह, मुकेश राठौर, नवीन कुमार, अभिनव कुमार, संजय यादव आदि लोग उपस्थित थे।





















