
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्य सेवा सदन में मुलाकात कर सिरौली कलां को नगर पालिका बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया, साथ ही किच्छा की समस्याओं से अवगत कराया।
संजीव कुमार सिंह ने टोल प्लाजा से व्यापारियों को हो रहे नुकसान के बारे मुख्यमंत्री को अवगत कराया और 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों के लिए टोल फ्री करने अथवा इसको अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। सुनहरा आजाद नगर से बंडिया तक नहर कवर करके रिंग रोड तथा वेंडिग जोन बनाकर अतिक्रमण में हटाए गए व्यापारियों व्यापार स्थल आबंटित किये जाने की माग की तथा बसंत गार्डन से किच्छा आवागमन में वहां के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन दुर्घटनाओं में लोगों के जान माल की हानि हो रही है। इससे बचने के लिए तत्काल सर्विस लेन बनाने की आवश्यकता से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने संजीव कुमार सिंह को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही इन समस्याओ का समाधान कराने की कार्यवाही की जायेगी।






















