
नई दिल्ली – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार जिलों में पंद्रह स्थानों के नाम बदले जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जन भावनाओं और भारतीय संस्कृति वह विरासत के अनुरूप धामी सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तन किए गए हैं, जो की सराहनीय फैसला है।
श्री भट्ट ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में भी नैनीताल जिले में हल्द्वानी के नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग किया गया है। इसी प्रकार ऊधम सिंह नगर के नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पुरी किए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
























