

– रुद्रपुर आवास विकास पर अपने जन्मदिन का काटेंगे केक।
– महाराजपुर मोड़ पर सड़क का उद्घाटन और केक काटने का कार्यक्रम।
– किच्छा कार्यालय पर क्षेत्रवासियो के साथ मनायेंगे जन्मदिन।
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधान सभा में विपक्ष के उपनेता रहे, किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने आज अपने जीवन के 67 वर्ष पूरे कर लिये है। वो आज अपना 68वा जन्मदिन मना रहे है। उनके प्रशसंक और समर्थक उन्हें विकास पुरुष और शेरे-ए-तराई के नाम से भी सम्बोधित करते है।
तिलक राज बेहड़ का जन्म 1 फरवरी 1957 को मलसी गाँव में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन काफी संघर्ष पूर्व स्थिति में काटा। एक छोटे से गॉव से निकल कर उन्होंने राजनीतिक की उचाईयो तक का सफर तय किया। अपनी बुलंद आवाज़ और जनहित के मुद्दों को प्रखर रूप से उठाने की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहते है। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने नगर पालिका रुद्रपुर के वार्ड सदस्य के रूप में की थी। फिर नगर पालिका के उपाध्यक्ष तक पहुंचे थे।

उस समय वो भाजपा से जुड़े थे, वो पांच बार के विधायक चुने गए है पहली बार 1993, 1996 में उत्तर प्रदेश की हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से 2002 और 2007 में उत्तराखंड के रुद्रपुर-किच्छा विधानसभा से। वर्तमान में वो 2022 में किच्छा विधानसभा से विधायक है। पंजाबी होने के कारण उनका पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र में काफी दबदबा है और राजनीतिक के क्षेत्र में वो कांग्रेस के मज़बूत सिपाही है।
आज उनका जन्मदिन उनके समर्थक और कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़े ज़ोर शोर से मना रहे है, किच्छा और रुद्रपुर क्षेत्र में उनके जन्मदिन की शुभकामनाये देने के लिये लगाईं गई होर्डिंग से पटा पड़ा है। यह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।




























