
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी ने सयुंक्त प्रेस पत्र जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड जी का 68 वा जन्मदिन बड़ी ही धूम धाम से मनाया जायेगा.
सर्वप्रथम विधायक तिलक राज बेहड़ रुद्रपुर में समस्त कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों से अपने आवास पर प्रात 8:30 से 10:30 तक मुलाकात करेंगे व केक काटा जायेगा, इसके पश्चात प्रातः 10:45 पर विधायक बेहड लालपुर में महाराजपुर मोड पर निर्मित कराई गई नई सड़क का समस्त ग्रामवासियों कि उपस्थिति में उद्घाटन करेंगे और ग्राम वासियों के साथ अपना जन्मदिन मनायेंगे।

इसके बाद सुबह 11:15 बजे विधायक अपने किच्छा आवास विकास स्थित कार्यालय में पहुंचकर सम्मानित क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि विधायक तिलक राज बेहड के जन्मदिन क़ो लेकर सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों में बहुत उत्साह है, कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई संदेश के रूप में जगह-जगह फ्लेक्सी लगाई जा रही है तथा अलग-अलग स्थान पर केक भी कार्यकर्ता द्वारा काटे जाएंगे.
संयुक्त ब्यान में दोनों ही अध्यक्षों ने मिलकर कहा सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि विधायक बेहड़ के जन्मदिन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड जी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें.






















