

– हिमांशु तिवारी हल्द्वानी – सुराज सेवा दल द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित तिरंगा उत्सव पर महाभारत के अर्जुन के नाम से चर्चित फिल्म अभिनेता फ़िरोज़ खान शामिल हुए। उन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगो को ‘अर्जुन अवार्ड’ सम्मानित भी किया।
आपको बता दे सुराज सेवा दल द्वारा इस अवसर पर अभिनेता फ़िरोज़ खान के अर्जुन किरदार से प्रभावित होकर ‘अर्जुन अवार्ड’ से सम्मानित कराया गया। भोजपुरी गानो के गायकार और एक्टर राजा ठाकुर को भी इस अवसर पर सामनित कार्य गया। महाभारत के अर्जुन यानी फिल्म अभिनेता फ़िरोज़ खान ने राजा ठाकुर को अर्जुन अवार्ड का स्मृतिचिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर फ़िरोज़ खान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आकर उन्हें काफी अच्छा लगा और उनके किरदार अर्जुन के नाम से आयोजकों ने जो अर्जुन अवार्ड रखा है उससे उनका मान सम्मान बड़ा है। वो इसके लिये आयोजकों का आभार व्यक्त करते है। साथ ही विब्भिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगो को जिनको सम्मानित किया गया है उनको भी शुभकामनाये देते है।
हल्द्वानी में सुराज सेवा दल द्वारा तिरंगा उत्सव मनाया गया। इसमें बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और सिंगर फिरोज खान जी के मनमोहक गानों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। सुराज सेवा दल के विशाल शर्मा द्वारा यह आयोजन किया गया था।
फ़िरोज़ खान के वारे में एक बात और बता दे कि बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार निभा कर उनके काफी प्रसिद्धि मिली थी। जिससे उन्होंने अपना नाम फ़िरोज़ खान से बदल कर अर्जुन रख दिया था। अर्जुन नाम रखने से उनके जीवन में काफी बदलाव आ गये है और उनका सम्मान भी बढ़ गया है।






















