

– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – यहां पंजाबी धर्मशाला का आज विधायक तिलक राज बेहड़ ने उद्घाटन किया। पंजाबी समुदाय इसके निर्माण के लिये काफी समय से लगा हुआ था। इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगो को इसका लाभ मिलेगा। इस पंजाबी धर्मशाला का निर्माण दान और विधायक निधि से किया गया है, इसके निर्माण से निर्धन लोगो को भी अब अपने शादी विवाह के कार्यक्रम कर सकेंगे।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि समाज के इस काम को आगे बढ़ाने के लिये सदैव तैयार है और विधायक निधि से हर साल पांच लाख रूपये पंजाबी धर्मशाला के लिये दूंगा। जिससे इसका बकाया काम भी हो सकेगा। समाज के काम के लिये हमेशा आगे बढ़ता रहना चाहिए।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि राज्यसभा सदस्य राज बब्बर ने पंजाबी धर्मशाला के लिये दस लाख रूपये देने की बात कही है। उनका पत्थर लगवाकर उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर के मुख्य मार्गो पर तीन गेट का निर्माण हो रहा है। तीनो गेटो का निर्माण एक करोड़ में दस लाख रूपये की लागत आयेगी, लेकिन इसको लेकर भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। मेरा काम विकास करना है और जब तक दम है और आखिरी सांस है विकास के काम करता रहूंगा। क्षेत्र में विकास के काम में कमी नहीं आने दी जायेगी। बिना किसी भेदभाव के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क से लेकर वहा की समस्याओ का समाधान कराया जा रहा है।






















