

रुद्रपुर – नगर निगम चुनाव मे प्रचार की रफ्तार हुई तेज विधायक शिव अरोरा ने भी व्यापक जनसंपर्क करना प्रारम्भ कर दिया है, उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के समर्थन मे प्रचार मे तेजी लाते हुऐ वार्ड न. 35 आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे डोर टू डोर जनसंपर्क किया, इस दौरान उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ओर वार्ड न 35 से पार्षद प्रत्याशी सरो राय के पक्ष मे घर घर वोट मांगे।

आपको बता दें विधायक शिव अरोरा ने निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही अपनी कमर कस ली है, विधायक अरोरा ने कहा की भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को व्यापक समर्थन मिल रहा है हर गली माहौलो मे भाजपा के पक्ष मे जनता का उमड़ रही है जो बताता है कि रुद्रपुर मे भारतीय जनता पार्टी अजेय है ओर इसको रुद्रपुर कि जनता ने पिछले दो नगर निगम चुनाव मे कर के दिखाया है ओर हम प्रदेश कि धामी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को घर घर तक बखान कर रहे है हमारी सरकार ओर आपके विधायक के प्रयास से आज नजूल पर बैठे गरीब परिवारों को मालिकाना हक देने का कार्य किया है। भाजपा सरकार सदैव जनता के अनुरूप कार्य कर रही है।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न 35 से पार्षद प्रत्याशी सरो राय के चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया, जहाँ मिष्ठान खिलाकर विधायक शिव अरोरा का फूलमलाओ के साथ स्वागत अभिन्दन किया।
विधायक शिव अरोरा बोले भाजपा के मेयर प्रत्याशी बड़े अंतर से महापौर की सीट जीतने जा रहे है ओर इस बार नगर निगम मे बहुत बड़ी संख्या मे भाजपा के पार्षद जीत के आने वाले है।, उन्होंने आने वाली 23 जनवरी को कमल के फूल के पर मोहर लगाकर भाजपा को जीताने की अपील की।
———————————————————————————————————
विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 33 सिंह कॉलोनी मे किया घर-घर जनसंपर्क
रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने जनसंपर्क अभियान मे तेजी लाते हुऐ, वार्ड न. 33 के सिंह कॉलोनी शांति बिहार, अलौकिक वाटिका मे भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा व पार्षद प्रत्याशी सुशील चौहान के पक्ष मे घर घर जाकर वोट मांगे, इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लोगो के बीच बखान किया।

उन्होंने ने कहा सिंह कालोनी वार्ड मे सड़क नाली के जाल भाजपा राज मे बिछाये गये वही उनके विधायकनिधि के अन्तर्गत मंदिरो के सौंदर्यकरण कार्य हों या फिर जगह जगह सोलर लाइट लगाने का कार्य हमारे द्वारा किया गया और आगे भी भाजपा का मेयर बनने पर रुद्रपुर क्षेत्र को विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगे,
विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान माताओ बहनो का खूब समर्थन मिला तो वही विधायक ने आने वाली 23 जनवरी को कमल के फूल पर मोहर लगाकर रुद्रपुर नगर निगम मे मेयर पद पर विकास शर्मा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। विधायक बोले जनसंपर्क के दौरान देखने मे आया भाजपा के प्रति लोगो मे ऊर्जा है वह फिर से भाजपा का मेयर बनाने जा रहे है।
























