

– सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स को मिला ‘उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024’
– सर्राफा इंडस्ट्री में ब्रांड उत्कृष्टता के लिये मिला अवार्ड।
रुद्रपुर – उत्तराखंड के प्रमुख सर्राफा व्यवसायी ‘सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स’ को ‘उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें सर्राफा इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिये महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह और रशियन बॉलीवुड अभिनेत्री एलेना टुटेजा द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि ज्वैलरी इंडस्ट्री में पिछले दस सालो में अपनी ईमानदारी से व्यवसाय को ऊचाईयो तक पहुंचाया है। आज ‘सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स’ एक ब्रांड बन गया है,विशेषकर ‘कुमाऊनी ज्वैलरी’ मेकिंग पर महारत हासिल है। यह ज्वैलरी व्यवसाय के उत्तराखंड में उभरते ‘डायमंड’ है। इन्हे इसी लिये ‘उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024′ के लिये चुना गया और सम्मानित किया गया है।
आपको बता दे कि ‘उत्तराखंड द्रोणा रत्न अवार्ड 2024’ सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स को उनकी उत्कृष्टता और सर्राफा इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दिया गया है। यह अवार्ड प्रदीप बंसल की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उनके शोरूम रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर के साथ नोएडा में भी स्थापित है।

इस अवसर पर, ‘सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स’ के एमडी प्रदीप बंसल ने कहा “यह अवार्ड हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है। हमें यह अवार्ड सर्राफा इंडस्ट्री में हमारे योगदान और उत्कृष्टता के लिए दिया गया है।”
प्रदीप बंसल ने आगे कहा, “हमें यह अवार्ड उत्तराखंड के लोगों के समर्थन और विश्वास के कारण मिला है। हमें यह अवार्ड हमारे काम को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।”

सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स को यह अवार्ड रामनगर के ‘रिवर हैरिटेज रिसोर्ट’ में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया है। इस कार्यक्रम में महाभारत के द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले फिल्म अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह एवं फिल्म अभिनेत्री एलेना टुटेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।
इसके अलावा, रशियन अभिनेत्री एलेना टुटेजा ने प्रदीप बंसल और दीपांशु बंसल को अवॉर्ड देते हुए कहा, “यह अवार्ड ‘सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स’ की उत्कृष्टता और सर्राफा इंडस्ट्री में उनके योगदान को बढ़ावा देगा और उनका ब्रांड पूरे देश में अलग पहचान बनायेगा।”






















