

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में अपना योगदान देने वाले सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए सभी प्रदेश वासियो को हार्दिक शुभकामनाये दी है।
उन्होंने कहा कि आज युवा उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इस वर्ष हम राज्य स्थापना दिवस को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपेक्षाओं के अनुरूप ‘देवभूमि रजत उत्सव’ के रूप में मना रहे हैं। हमारा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए हर यथासंभव प्रयास के साथ नित्य नए विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य्वासियो से आव्हान किया कि वो राज्य की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक मूल्यों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ करते हुए, देवभूमि को विकसित और आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सब मिलकर अपना योगदान दें। जिससे राज्य में विकास एवं राज़गार के नये अवसर मिले और राज्य उत्तराखंड देश में अग्रणी राज्य बन सके।





















