
किच्छा – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश द्वारा यहां गुंजन पैलेस में विशाल स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर का शुभारम्भ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलक राज बेहड़ एवं कार्यकारी निदेशक प्रो.मीनू सिंह द्वारा दीप प्रजवल्लित करके किया गया, बाद में शिविर की शुरुआत फीता काट कर की गई।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि किच्छा में जल्द ही एम्स की सौगात मिलेगी, एम्स ऋषिकेश से डाक्टरों की टीम ने दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर लगाया है। इसमें विभिन्न बीमारियों की जांच की जा रही है। साथ ही गंभीर रोगी होंगे तो उनका भी इलाज किया जायेगा।
श्री भट्ट ने कहा कि एयर एम्बुलेंस सेवा भी जल्द शुरू होने वाली है, जिससे गंभीर रोगियों को एयर लिफ्ट से इलाज के लिये भेजा जायेगा। पर्याप्त जगह होने के कारण अब इसे सेटेलाइट एम्स के स्थान पर अलग एम्स का दर्जा दिलाने की कोशिश की जा रही है। यह एम्स पूरे उत्तराखंड के मरीज़ो की सेवा करेगा।
नगर के चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी के एक सवाल के जबाब में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि राज्य भर में डाक्टरों की कमी है ,जल्द ही इस कमी को पूरा कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के सुदूर और नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ सेवा को दुरुस्त कर रहे है। जिसके परिणाम जल्द मिलेंगे।
इस दौरान एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो.मीनू सिंह कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश द्वारा एक अस्पताल में स्थल की मांग की जा रही है। जब तक एम्स का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता हमारी डॉक्टरो की टीम यहां रहकर कार्य करेगी। जगह उपलब्ध होते ही यहां कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनकी निशुल्क जांच और दवाइयां भी वितरित की। स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन, स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचा रोग ,डायबिटीज रोग, दंत रोग सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शिविर में आए लोगों का चिकित्सा परीक्षण कर उनकी निशुल्क जांच भी कराई गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, संजीव खन्ना, अजय तिवारी, मनमोहन सक्सेना, सचिन चावला, लवी सहगल, राजीव सक्सैना, आदि लोग मौजूद थे।





















