
– इंडिया नज़र ब्यूरो शांतिपुरी – क्षेत्र के ग्राम न०२ पंचायत भवन मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ व ग्रामवासियो ने विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को भावभीन श्रद्धांजलि देकर जन्मतिथि व पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, काँग्रेस प्रदेश किसान उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा , डॉ गणेश उपाध्याय, ने नारायण दत्त तिवारी जनता के जनप्रिय नेता बताते हुये कहा नारायण दत्त तिवारी ने दलगत राजीनीति से उपर जनता का विकास किया है।
कार्यक्रम मे डीडी उपाध्याय, दीपक तिवारी ने भी सम्बोधन किया। वही कार्यक्रम का संचालन बिशन सिंह कोरंगा ने किया।
इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण , पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय, काँग्रेस प्रदेश किसान उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महामंत्री महिपाल बोरा, बिशन सिंह कोरंगा,प्रेम आर्या, काँग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, दुग्ध संघ डायरेक्टर इंदर मेहता, कै देवेंद्र कोरंगा, सूबेदार मेजर देवी दत्त उपाध्याय दीपक तिवारी, नारायण कोरंगा, चंचल कोरंगा, आदि मौजूद रहे।





















