
– बंगाली समाज की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री धामी गंभीर, मांगो को पूरा करने का दिया आश्वासन
रुद्रपुर – विधायकों और भाजपा संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बंगाली समाज की मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में उनके आवास पर मुलाक़ात करके एक ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर जो ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय भी है ओर जिसको ‘लघु भारत’ के नाम से जाना जाता है। भारत विभाजन के बाद से पूर्वी पाकिस्तान इस्लामिक कट्टरपंथियो के अत्याचार व यातनाओ को सहकर बंगाली समाज ने अपने धर्म की रक्षा हेतु अपने ही देश भारत मे शरणार्थी होना पड़ा।

विधायक ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जिले में बंगाली समाज आजादी के बाद से ही बड़ी तादात मे निवास करता है, जिनका तराई के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश मे भाजपा नेतृत्व वाली सरकार मे बंगाली समाज के उत्थान हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। जिसमे मुख्य है बंगाली समाज के निवास प्रमाण पत्र मे पूर्वी पाकिस्तान जैसे कलंकित शब्दों को हटाया जाना। जिसे धामी सरकार ने किया है।
विधायक ने कहा कि विभाजन के बाद कठोर यातनाओ को सहकर भारत आये बंगाली हिन्दु समाज के सम्मान मे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाना, जिसमे मुख्यातिथि के रूप मे आप स्वयं शामिल हुए थे ओर आपके द्वारा जिला स्तर पर ‘बंग भवन’ निर्माण की घोषणा किया जाना। बंगाली समाज के प्रति आपकी अनुभूति को दर्शाता है जिसके लिये बंगाली समाज आपका आभारी रहेगा। बंगाली समाज द्वारा दिए गये ज्ञापन को विधायक शिव अरोरा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पढ़कर सुनाया साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण व्यवहारिक मांगों को भी रखा।
इन माँगो में सबसे महत्वपूर्ण मांग बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग रखी, विधायक अरोरा ने कहा कि आजादी बाद से देश के कई प्रदेशो मे जहाँ बंगाली समुदाय के लोगो निवास करते है, उनको अनुसूचित जाति का दर्जा देकर सुविधाएं दी जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बंगाली समाज के लोगो को अनुसूचित जाति की सुविधा से वँचित रखा गया है, जबकि बंगाली समाज आर्थिक शैक्षिक रूप से काफ़ी पिछड़ा हुआ है। जिन्हे अन्य समाज के समक्ष लाने हेतु अनुसूचित जाति का दर्जा देने उचित होगा।
विधायक ने कहा मुख्यमंत्री से कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इन्हे अनुसूचित जाति का दर्जा देने हेतु अपनी संस्तुति केंद्र सरकार को भेज दी है। ऐसे मे उक्त प्रस्ताव की केंद्र मे पैरवी कर इसकी स्वीकृति कराने पर विचार करे, जोकि बंगाली समाज के लिये न्याय संगत होगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा अनुसूचित जाति का दर्जा मिलने की मांग बंगाली समाज द्वारा लम्बे समय से होती आ रही है जिस पर हम आशा करते है कि आप इसमें उचित कार्यवाही करते हुए इस प्रस्ताव पर अवश्य विचार करेंगे।
विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत करवाया कि बंगाली भाषा धीरे धीरे विलुप्त होते जा रही है, जिसका मुख्य कारण है कि बंगाली भाषा मे किसी भी प्रकार का अध्ययन का कोई व्यवस्था नहीं है। तो वही नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत मात्र भाषाओ को पाठ्यक्रम मे लाये जाने पर विशेष ध्यान दिया गया है एवं शिक्षण हेतु इन क्षेत्रों मे बंगाली शिक्षक की नियुक्ति किये जाना न्यायसंगत होगा।
विधायक अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कहा श्री हरिचंद गुरुचंद छात्रवृति कोष की स्थापना कि गयी थी। जिसमे बंगाली समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलती थी। लेकिन काफी समय से इसके मिलने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसके समाधान करने की आवश्यकता है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा बंगाली समाज के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रुद्रपुर मे 14.जुलाई 2023 को आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम मे बंग संस्कृति एवं इतिहास पर समर्पित बंग भवन (जिला स्तर पर) के निर्माण हेतु घोषणा की गयी थी। जिसका निर्माण कार्य शीघ्र अतिशीघ्र जिला मुख्यालय रुद्रपुर मे कराया जाने का संज्ञान ले।
विधायक शिव अरोरा ने कहा सभी मांगे महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक है जिसपर आप संज्ञान लेकर कार्यवाही करे जिससे के लिये बंगाली समाज सदैव आपका आभारी रहेगा, ओर बंगाली समाज सदैव समर्पण भाव से भाजपा का पक्षधर रहा है। वही भाजपा सरकार ने भी बंगाली समाज के लोगो को सरकार मे दर्जा मंत्री के रूप मे स्थान देकर सम्मानित करने का कार्य किया है, यह चारो मागो पर उचित कार्यवाही करना न्यायसंगत होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन माँगो पर आश्वस्त किया है कि बंगाली समाज को अनुसूचित जाति के दर्जे हेतु हम केंद्र सरकार मे इसकी पूरी पैरवी करेंगे। जिससे बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा मिल सके। अन्य तीन मांगो पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वह तीनो मांगो को संबधित विभाग को भेजकर शीघ्र अतिशीघ्र समधान का प्रयास करेंगे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,,काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मंडी चेयरमेन मंडी समिति रुद्रपुर के के दास, कार्तिक राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष शक्तिफार्म, राजकुमार साह, प्रदेश अध्यक्ष बंगाली महासभा, सुदर्शन विश्वास जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, विजय मंडल पूर्व दर्जा मंत्री,सीमा सरकार पूर्व चेयरमेन दिनेशपुर, अनादि मंडल, गणेश सरकार, हिमांशु सरकार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, अशोक ढाली, रोहित मंडल किसान सेवा सहकारी समिति दिनेशपुर, तरुण दत्ता पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, शिवकुमार राय,संजय बछाड़ पूर्व चेयरमेन नगर पंचायत शक्तिफार्म आदि लोग मौजूद थे।





















